{"_id":"6532c5d95c63a200a2052b3c","slug":"registration-for-sikh-gurdwara-management-committee-elections-now-till-31st-jind-news-c-199-1-sroh1007-7527-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए पंजीकरण अब 31 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए पंजीकरण अब 31 तक
Fri, 20 Oct 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव के लिए नाम का पंजीकरण कराने की तिथि 16 अक्तूबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर तक कर दी गई है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि गुरुद्वारा चुनाव हरियाणा के आयुक्त की ओर से नाम पंजीकरण की समय-सारिणी 18 अगस्त को जारी की गई थी। इसके अनुसार मतदाता के रूप में नाम के पंजीकरण के लिए मुद्रित फार्म पर आवेदन पहले एक से 30 सितंबर तक जमा किया जाना था, बाद में तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों से लोगों की मिली मांग तथा रिटर्निंग आफिसर्स की ओर से पंजीकरण से संबंधित भेजे गए आंकड़ों को देखने के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव हेतु नाम के पंजीकरण की तिथि 31 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।