फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Register for health check-up

Jind News: स्वास्थ्य जांच के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Register for health check-up
29जेएनडी02-निडाना में हुए कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए। स्रोत विभाग
जींद। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निडाना में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सरपंच भूपेंद्र सिंह मलिक ने शिरकत की। इस सेवा पखवाड़े में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा दी गई। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने, दवाई देने, सभी टेस्ट फ्री में करने, गर्भवती महिलाओं का चेकअप, टीबी की जांच, रक्तदान शिविर, आयुष विभाग की ओर से दवाई वितरण और बच्चों की काउंसिलिंग की गई। मुख्य अतिथि सरपंच भूपेंद्र सिंह मलिक ने विभाग की ओर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े की सराहना करते हुए आम जनमानस से इन शिविरों का लाभ लेने का आह्वान किया। इस सेवा पखवाड़े में 111 महिला और पुरुषों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ। सरपंच ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर एमओ राहुल यादव, नर्सिंग ऑफिसर निधि, अमित, स्वास्थ्य निरीक्षक कुलदीप सिंह, एलटी संदीप, स्वास्थ्यकर्मी प्रमोद कुमार, सीमा, कविता, एएनएम जितेंद्र और मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed