{"_id":"6a7a243ba4244e4c510c426b","slug":"red-cross-society-distributed-aids-to-the-needy-jind-news-c-199-1-sroh1006-158258-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेडक्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को वितरित किए सहायक उपकरण
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10जेएनडी20-लघु सचिवालय में जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा
Link Copied
जींद। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पात्र लोगों को ई-ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, टीएलएम किट, नी-कैप, कमर बेल्ट और घुटना बेल्ट सहित विभिन्न उपकरण प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना प्रशासन के साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सहायक उपकरण दिव्यांगों और बुजुर्गों के दैनिक कार्यों को आसान बनाने के साथ उनकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मददगार होंगे। डीसी ने रेडक्रॉस अधिकारियों को पात्र लोगों की जरूरत पहचानकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि 21 मई को भी करीब 32 लाख रुपये के सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए थे। जिला रेडक्रॉस भवन में प्रधानमंत्री दिव्य आशा केंद्र स्थापित किया गया है जहां दिव्यांगों और बुजुर्गों को जांच के बाद मौके पर ही उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, एमए सिद्दकी, सरोज कुंडू और बनारसी दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।