फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Recovery van will pick up if the car is parked at an unauthorized place

अनधिकृत जगह पर गाड़ी खड़ी की तो उठाएगी रिकवरी वैन

Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Recovery van will pick up if the car is parked at an unauthorized place
बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी कार को हटवाता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Jind
यदि आप शहर में कहीं भी अपना वाहन पार्क कर शॉपिंग का मजा लेते हैं तो सावधान हो जाइए। अगले कुछ दिनों में ऐसी व्यवस्था होने वाली है कि अनधिकृत जगह पर खड़े किए गए वाहनों को नगर परिषद की रिकवरी वैन उठा लेगी। इतना ही नहीं इन वाहनों को छुड़वाने पर जुर्माना भी देना पड़ेगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पिछले महीने हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल किया गया एजेंडा अब लागू होने जा रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने 15 लाख रुपये का प्रावधान किया है, जिससे वाहनों को उठाने वाली क्रेन (रिकवरी वाहन) खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल शहर में आने वाले लोग सड़कों पर जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। यह एजेंडा हालांकि कई बार सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में आ चुका है, लेकिन अब इसे अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं मंगलवार को होने वाली मीटिंग में इस विशेष वाहन के प्रयोग व जुर्माने की स्थिति पर योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

यहां रहता है जाम
सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से बस स्टैंड से लेकर रानी तालाब तक पूरा गोहाना रोड जाम की चपेट में रहता है। इसके अलावा रानी तालाब पर पुरानी अनाज मंडी की ओर, सफीदों रोड पर मैकेनिक की गैराज हैं। यहां सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर उनकी मरम्मत की जाती है। इसके अलावा पुरानी कचहरी, रोहतक रोड, भिवानी रोड पटियाला चौक, रेलवे रोड का भी यही हाल है। ऐसे में अब रिकवरी वाहन आने से ऐसा करने वालों को जुर्माना भरना होगा और इससे व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यों वाली कमेटी ने तय किया मामला
पिछली मीटिंग में नगर परिषद, आरटीओ व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त मीटिंग कर अनधिकृत जगह पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ इस प्रकार की मुहिम की योजना बनाई थी। अब इसे लागू किया जाएगा।
आज होगी मीटिंग
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग मंगलवार को लघु सचिवालय में होगी। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें कुल 38 बिंदुओं पर चर्चा होगी। जिसमें सड़कों में अवैध कट, ब्लाइंड मोड़ के अलावा सड़कों के किनारे खतरा बने बिजली के खंभे व पेड़ हटवाने पर चर्चा होगी।
लावारिस पशुओं पर फिर थमा अभियान
हालांकि पिछले सप्ताह आरटीओ कार्यालय व समाज सेवी संस्थाओं ने बेसहारा पशुओं के गले व सींगों पर रेडियम टेप लगाने का अभियान शुरू किया गया था। यह भी थम गया है। इस पर भी मीटिंग में योजना बनने की संभावना है।

पिछली सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसमें शहर में अवैध पार्किंग वाले वाहनों को उठवाने की योजना महत्वपूर्ण थी। इस पर तीनों विभागों के अधिकारियों ने मीटिंग कर योजना को अंतिम रूप दिया। इस पर नगर परिषद ने 15 लाख रुपये का प्रावधान किया है। इससे रिकवरी वाहन खरीदा जाएगा और नगर परिषद ही ऐसे वाहनों को उठाएगी।
प्रतीक हुड्डा, आरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed