फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Reconstruction of the broken road from Kharakgadian to Teli Kheda begins

Jind News: खरकगादियां से तेली खेड़ा तक टूटी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू

Mon, 10 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 10 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of the broken road from Kharakgadian to Teli Kheda begins
09जेएनडी02: तेली खेड़ा से खरकगादियां गांव तक जाने वाली सड़क पर शुरू किया निर्माण कार्य। संवाद
जींद। खरकगादियां से तेली खेड़ा तक की लंबे समय से जर्जर हो चुकी सड़क पर निर्माण शुरू हो गया है। यह सड़क पांच वर्षों से गड्ढों की वजह से यात्रियों के लिए अभिशाप बनी हुई थी। अब लगभग 60 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का पुनर्निर्माण व चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़क खरकगादियां गांव को तेली खेड़ा से जोड़ती है। आसपास के कई गांवों के लिए यह मुख्य मार्ग है। यह सड़क लगभग एक किलोमीटर से ज्यादा की लंबाई की है। इससे लगभग दर्जनभर गांवाें के लोगों को आसपास के गांवों में आना होता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इन गांवों के लोगों को जींद व पिल्लूखेड़ा कस्बे में भी इस सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। यह सड़क इतनी बदहाल है कि बारिश के मौसम में गड्डे पानी से भर जाते थे। इससे वाहन चालक और पैदल यात्री दोनों ही परेशान रहते थे। इस सड़क से कार व बाइक तो दूर पैदल जाने वालों के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान अपनी उपज लेकर बाजार जाने वाले और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कत होती है। कई बार रात के समय गड्डों में बाइक चालकों के साथ दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अब निर्माण शुरू होने से आसपास के गांवों को राहत की उम्मीद जगी है।
पहले यह सड़क 12 फीट की थी। अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर अब 18 फीट की जाएगी। अब इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। इस कार्य को लगभग दो माह में पूरा किया जाने की उम्मीद है।
2019 में बनी यह सड़क शुरुआत में ठीक थी लेकिन रखरखाव की कमी और भारी वाहनों के दबाव से जल्द ही गड्ढों में तब्दील हो गई। बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्य नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी थी। अब जाकर यह मांग पूरी हुई है।

वर्जन
खरकगादियां से तेली खेड़ा तक की सड़क का तीन माह पहले टेंडर हुआ था। अब इस पर काम शुरू कर दिया है। इस सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इस पर 60 लाख रुपये के लगभग राशि खर्च होगी।-आरके नैन, एक्सईन लोक निर्माण विभाग, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed