फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ready to buy paddy after finishing the strike

हड़ताल खत्म कर धान खरीदने के लिए आढ़ती हुए तैयार

Wed, 23 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ready to buy paddy after finishing the strike
जींद की नई अनाज मंडी का द्वार। - फोटो : Jind
प्रदेश में एक अक्तूबर से धान खरीदने का कार्य शुरू हो रहा है। इसको लेकर अब तक आढ़ती नाराज चल रहे थे। मंगलवार को प्रदेश सरकार से बातचीत कर न्यू फूड ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिहाग ने बुधवार को मंडी में आने वाले धान को खरीदने की घोषण कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक उनकी मांगों को प्रदेश सरकार ने नहीं माना था, इसलिए मंडी में हड़ताल चल रही थी। अब प्रदेश सरकार और आढ़तियों के बीच सहमति बन गई है। किसान को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सिहाग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मार्केट फीस में कटौती कर दी है। धान खरीदने के बाद अदायगी किस तरह करना है, यह किसान की इच्छा के ऊपर निर्भर है। अगर किसान आढ़ती के माध्यम से अदायगी करवाना चाहेगा तो आढ़ती के माध्यम से होगी या सीधे बैंक खाते में डलवाना चाहता है तो उसमें डाल दिया जाएगा। आढ़तियों ने धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 50 प्रतिशत मार्केट फीस में और 50 प्रतिशत ही एचआरडीएफ में कटौती की है। अब सभी आढ़ती एक अक्तूबर को बिना किसी परेशानी के धान खरीद सकेंगे। इसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडी में कांटे से लेकर पल्लेदारों तक भी व्यवस्था में वह लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पांच मंडियों में खरीदा जाएगा बाजरा
जिले में पांच मंडियों में बाजरा खरीदा जाएगा। इन सभी मंडियों में सरकारी दाम पर छह दिन तक बाजरे की खरीद की जाएगी। इसमें किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिले में अलेवा, उचाना, जींद, धमतान व मंगलपुर की मंडियों में एक अक्तूबर से बाजरा खरीदा जाएगा। अगर इससे पहले सरकार के आदेश आते हैं तो हैफेड पूरी तरह से खरीद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण सहारण, डीएम, हैफेड।
14 मंडियों में खरीदा जाएगा धान
जिले में धान खरीदने के लिए पहले 13 मंडियां थीं। इस बार एक मंडी बढ़ा दी गई है। इस बार अतिरिक्त मंडी मंगलपुर में बनाई गई है। इसके अलावा जींद, जुलाना, उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, अलेवा, धमतान, धनौरी, बरटा, गढ़ी, खरल, नगूरां मंडियों में धान खरीदा जाएगा।
मंडी प्रशासन भी व्यवस्था सुधारने में लगा
एक अक्तूबर से होने वाली धान की खरीद के लिए आढ़तियों के साथ-साथ मंडी प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। मंडी प्रशासन ने धान खरीद के कार्य के लिए व्यवस्था बनाने का काम शुरू कर दिया है। मंडी में लाइट से लेकर सफाई के कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
सुनील कंडेला आढ़ती।
गेट पर लगे धर्म कांटों पर चल रहा काम
अनाज मंडी में तीन गेट हैं। इन सभी पर धर्म कांटे लगे हुए हैं, ताकि किसान के धान का वजन गेट पर किया जा सके। यह पिछले कई वर्ष से कंडम हालात में थे। अब इन कांटों को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। एक अक्तूबर से पहले तीनों काटों को ठीक करवा दिया जाएगा।

संजीव कुमार, मार्केट कमेटी सचिव।
किसानों के समर्थन में कल हड़ताल
सरकार द्वारा मांगों को मान लेने के बाद मंडी में धान खरीद सुचारु रूप से करने के लिए आढ़तियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया है। अब वे 25 सितंबर को किसानों की होने वाली एक दिवसीय हड़ताल में ही भाग लेंगे। इसके बाद एक अक्तूबर से बिना परेशानी के धान खरीद का काम किया जाएगा।
सुशील सिहाग, प्रधान न्यू फूड ग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed