फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RCC slab launching work carried out at the Barwala Link Canal railway bridge.

Jind News: बरवाला लिंक नहर रेलवे पुल पर किया आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग का कार्य

Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
RCC slab launching work carried out at the Barwala Link Canal railway bridge.
फोटो 19 नरवाना। बरवाला लिंक नहर के ऊपर रेलवे पुल की स्लैलॉन्चिंग करते हुए। संवाद।
नरवाना। दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बरवाला लिंक नहर के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए लेकर शनिवार को रेलवे ने विशेष ब्लॉक लिया गया। इस दौरान पुल पर आरसीसी स्लैब लॉन्चिंग का कार्य किया गया जिसके चलते रेलवे लाइन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू रहा।
विज्ञापन

घासो और नरवाना स्टेशनों के बीच अप लाइन पर ब्रिज नंबर 208 पर आरसीसी स्लैब स्थापित करने का कार्य किया गया। इसके लिए सुबह 10:10 बजे से शाम 5:40 बजे तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 20409 के गुजरने के बाद शुरू किया गया। गौरतलब है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते बरवाला लिंक नहर को भी 11 जून से 16 जून तक बंद किया गया है। इसके कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

रेलवे और संबंधित विभागों द्वारा पुल निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। ट्रेन संख्या 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर को लगभग 20 मिनट तक नियंत्रित किया गया। इसके अलावा इस रेलखंड से प्रतिदिन गुजरने वाली मालगाड़ियों पर भी प्रभाव पड़ा है और करीब आठ से दस मालगाड़ियों के प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद रेलवे लाइन पर अस्थाई गति प्रतिबंध भी लागू रहेगा। पहले पांच दिनों तक ट्रेनों की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रखी जाएगी। इसके बाद तीन दिन तक 45 किलोमीटर प्रति घंटा तथा अगले तीन दिन तक 75 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पुल की जैकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित अवधि में ट्रैक पर सामान्य गति बहाल कर दी जाएगी। रेलवे प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed