{"_id":"69bc5a1cc4289571040f6830","slug":"rashmi-creates-history-in-javelin-throw-at-the-national-level-jind-news-c-199-1-jnd1010-150189-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रश्मि ने राष्ट्रीस्तर पर भाला फेंक में रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रश्मि ने राष्ट्रीस्तर पर भाला फेंक में रचा इतिहास
विज्ञापन
19जेएनडी07: रश्मि शेट्टी खिलाड़ी।
रेखा रानी
जींद। नवदीप स्टेडियम में भीमावाड़ी एथलेटिक्स कोच राजेंद्र सिंह नैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही प्रतिभावान खिलाड़ी रश्मि शेट्टी इन दिनों अपनी शानदार उपलब्धियों के चलते चर्चा में हैं। रेलवे में डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत रश्मि ने पिछले तीन वर्षों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
रश्मि शेट्टी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में अपनी रुचि के चलते भाला फेंक खेल की शुरुआत की थी। परिवार और कोच के सहयोग से उन्होंने 2010 में पहला पदक हासिल किया जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 उनके करियर का सबसे यादगार साल रहा जब उन्होंने लगातार चार नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा जूनियर नेशनल और फेडरेशन कप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रश्मि ने बताया कि वर्तमान में वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी ट्रेनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
महिला कैटेगरी में 57 मीटर के क्वालिफिकेशन के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं और उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी तरह मेहनत जारी रही तो वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सफल रहेंगी।
उन्होंने अपने परिवार को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए बताया कि उनके पिता पूर्व खिलाड़ी रह चुके हैं। माता गृहिणी हैं और उनकी बहनें भी अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनके पति जो भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। स्वयं भी डिस्कस थ्रो में नेशनल मेडलिस्ट हैं जिससे उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती है।
रश्मि शेट्टी की उपलब्धियां न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं बल्कि नवदीप स्टेडियम, नरवाना का नाम भी रोशन कर रही हैं। खेल प्रेमियों को अब उनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद