फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raped for 3 years on the pretext of marriage, got abortion done 3 times

Jind News: शादी का झांसा देकर 3 साल किया दुष्कर्म, 3 बार करवाया गर्भपात

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raped for 3 years on the pretext of marriage, got abortion done 3 times
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। झांझ खुर्द गांव निवासी एक युवक ने शहर की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। उसने तीन बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


पीड़ित युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शहर थाना क्षेत्र में रहती है। गांव झांझ खुर्द निवासी अनिल ने शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल तक उसका यौन शोषण किया। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। तीनों बार ही उसका गर्भपात करवा दिया। इससे उसे काफी शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी। जब उसने अनिल पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसने शादी से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। अनिल के पिता पालेराम, रामपाल, मनदीप ने भी अनिल का साथ दिया और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने अनिल और तीन अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed