{"_id":"66315b166830aea50a00f137","slug":"raped-after-calling-on-the-pretext-of-meeting-on-instagram-jind-news-c-199-1-sroh1009-116430-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म
Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। पानीपत की महिला के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के बहाने जींद बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में उचाना थाना पुलिस ने सतीश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाती है। जींद निवासी सतीश उसके पास मैसेज भेजा। इसके बाद उनकी बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। एक दिन सतीश ने उसे मिलने के लिए जींद बुला लिया। चार मार्च को वह जींद आई तो सतीश उसे उचाना के एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक सतीश ने उसे वहीं पर रखा और लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सतीश उसे जींद बस अड्डे पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस ने सतीश के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।