फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rape victim said - Jail administration only sends prisoners as guards

Jind News: दुष्कर्म पीड़िता बोली- बंदियों को ही गार्ड बनाकर भेजता है जेल प्रशासन

Sat, 20 Apr 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Rape victim said - Jail administration only sends prisoners as guards
जींद। रोहतक पीजीआई में पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ हुआ दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों पर बंदियों को गार्ड रूप में भेजने के आरोप लगाए हैं, जबकि जेल अधीक्षक ने साफ मना करते हुए पुलिस कर्मचारियों को ही गार्ड के रूप में भेजने की बात कही है। अब इस मामले की रोहतक पुलिस जांच करेगी। जेल अधीक्षक ने भी एक कमेटी बनाकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महहाल ने आरोप लगाया कि जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया है उसे वह भाई कहकर बुलाती थी, मगर छह महीने पहले उसने उसे भाई की जगह जीजा कहने के लिए कहा। वह बीमार रहती थी, इस कारण उसका इलाज पीजीआई रोहतक से चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन जेल के बंदियों को ही गार्ड के रूप में भेजता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ दुष्कर्म की घटना 20 फरवरी की है। महिला ने कहा कि उसकी जमानत होने वाली थी, इसलिए वह इतने दिन चुप रही। आरोपी उसे धमकी भी देते थे।महिला ने आरोप लगाया कि एक साल से जेल प्रशासन सतीश को गार्ड के रूप में उसके साथ पीजीआई रोहतक भेजता था।
विज्ञापन

छह महीने से कर रहे थे परेशान
महिला कैदी ने कहा कि वह आरोपी मनीष तथा सतीश उसे छह महीने से परेशान कर रहे थे। वह बार-बार उसकी शिकायत करते थे। इससे उसे डांट पड़ती थी। आरोपी उसे दवा नहीं लेने देने तथा अधिकारियों का डर दिखाकर डराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बंदियों और कैदियों को उपचार के लिए भेजा जाता है, उनके साथ गार्ड के रूप में हमेशा पुलिस कर्मचारियों को भेजा जाता है। किसी भी बंदी या कैदी को बाहर नहीं भेजा जाता। हमेशा पुलिस को ही गार्ड बनाया जाता है। किस कैदी या बंदी का कहां पर इलाज करवाया जाए, इसके बारे में निर्णय मेडिकल ऑफिसर करते हैं। जेल प्रशासन अपनी तरफ से भी इस मामले की जांच कर रहा है। -संजीव कुमार, जेल अधीक्षक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed