{"_id":"573a21184f1c1b2a4aac7b2a","slug":"rape-no-action-by-police-alegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने लगाया पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता ने लगाया पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
jind
Updated Tue, 17 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। थाना क्षेत्र की एक लड़की ने एक युवक पर जबरदस्ती अश्लील विडियो बनाकर सभी को दिखाने, भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर एक साल तक रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत देने के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी, जमीन मालिक वहां आया ओर जबरदस्ती खेत में बने कमरे में ले गया और वहां रेप किया। उससे कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिसको लेकर वह डरती कुछ दिनों पहले अपने भाईयों, बहनों को लेकर उचाना में किराये के मकान में रहने लगी। गांव के युवक ने कहा कि अगर वह उसकी छोटी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनवा दे नहीं तो अश्लील वीडियो, फोटो गांव में सबको दिखा देंगे। युवक ने कहा कि उसका साला जींद पुलिस में है ऐसे में पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता ने कहा कि वह पांच दिनों से पुलिस थाना के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी पर रुपये लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ पुलिस थाना के बाहर अनशन शुरू कर देगी।
युवती की शिकायत आई थी और उसे महिला थाने को भेज दिया है। अब इस मामले में महिला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- सूरजभान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
युवती की शिकायत आई थी और उसे महिला थाने को भेज दिया है। अब इस मामले में महिला थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
- सूरजभान, थाना प्रभारी