{"_id":"66d633428b0a0e905707ab24","slug":"randomization-of-evms-happened-in-the-presence-of-leaders-jind-news-c-199-1-sroh1006-122413-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेताओं की मौजूदगी में हुई ईवीएम की रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेताओं की मौजूदगी में हुई ईवीएम की रेंडमाइजेशन
Tue, 03 Sep 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी23-लघु सचिवालय में राजनैतिक पार्टियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशास
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम का प्रथम स्तर पर रेंडमाइजेशन किया गया।
उन्होंने राजनैतिक दलों के नेताओं से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव को लेकर गंभीर रहें। अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएं। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व स्वतंत्र तरीके से करवाने के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझें व उनका पालन करें।
उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि मत प्रतिशत को और बढ़ाया जा सके। स्वीप जैसे कार्यक्रम इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान जिला नगरायुक्त गुलजार मलिक, एसडीएम जींद वीरेंद्र सेहरावत, एसडीएम उचाना डॉ. किरण सिंह, एसडीएम सफीदों मनीष फोगाट, एसडीएम नरवाना दलजीत सिंह, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि बीएसपी के प्रदेश महासचिव देशराज सरोहा, बीएसपी के जिला प्रधान धर्म वीर भुक्कल, आईएनसी के प्रतिनिधि श्यामलाल गौतम, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि नीरज सैनी, भाजपा के नरेंद्र शर्मा, जेजेपी के प्रतिनिधि संजय गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए लघु सचिवालय सभागार में ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दल व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र जुलाना, सफीदों, जींद, उचाना, नरवाना के आधार पर आरक्षित रखी जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट का रेंडमाइजेशन का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया गया।
मतदान के लिए 1036 पोलिंग स्टेशन बनाए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर 1036 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए रेंडमाइजेशन महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों की मौजूदगी में करवाई जाती है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होती है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वह भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हिदायतों का सख्ती से पालन करें। जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए भाईचारा बनाए रखें।