{"_id":"69b5bf7ebd20f60f3104aa0a","slug":"ranbir-singh-beniwal-was-appointed-chairman-jind-news-c-199-1-jnd1010-149895-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रणबीर सिंह बेनीवाल बनाए गए चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रणबीर सिंह बेनीवाल बनाए गए चेयरमैन
Sun, 15 Mar 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी12:पुलिस लाइन में मौजूद कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : जनता ढाबा पर कोयले की भट्टी पर भोजन बनाता कारीगर।
जींद। पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई। संचालन मियां सिंह ने किया। जिला एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सतबीर सिंह बांगड़ को महासचिव, शमशेर सिंह बेनीवाल को प्रेस प्रवक्ता और रणबीर सिंह बेनीवाल को चेयरमैन नियुक्त किया गया।
बैठक में 87 वर्षीय सेवानिवृत्त डीएसपी बलकार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। वक्ताओं ने पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पक्का करने और लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की। एसोसिएशन ने प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा को धरातल पर उतारने और मेडिकल भत्ते को एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की मांग की।
पेंशनरों ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु होने पर पेंशन में दस, 15 और 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करने और वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति देने की मांग उठाई गई। बैठक में पंजाब सिंह, मियां सिंह, दयाल सिंह, रामकुमार, और रामनिवास शर्मा मौजूद रहे।