फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rammehar wins gold in judo at the National Masters Games.

Jind News: राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स के जूडो में राममेहर ने जीता गोल्ड

Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rammehar wins gold in judo at the National Masters Games.
30जेएनडी07-​खिलाड़ी राममेहर को मेडल पहनाते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
जींद। 8वें राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स के जूडो के 90 किग्रा. भारवर्ग में उचाना मंडी के कन्या स्कूल में कार्यरत अंग्रेजी प्रवक्ता राममेहर ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक महाराष्ट्र के पुणे में हो रही है।
विज्ञापन

राममेहर ने 90 किग्रा. भार वर्ग में जम्मू कश्मीर और केरल के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में इनका मुकाबला रेलवे में टीसी के पद पर कार्यरत जूडो खिलाड़ी महाराष्ट्र के टीके पाटिल से हुआ। इसमें पहले ही झटके में ईपोन प्वाइंट लगाकर चित कर दिया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

राममेहर ने पिछले वर्ष भी हिमाचल के धर्मशाला में आयोजित सातवें राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स में इसी भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। राममेहर ने सफलता का श्रेय विद्यालय के स्टाफ राजेश मलिक, राकेश नैन और योगराज और बड़े भाई नरेश संधू को दिया है जो स्वयं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी है और वह भी इस टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed