{"_id":"671d3947a3a5c249cb0f1624","slug":"ramlila-will-be-staged-in-primary-schools-tomorrow-jind-news-c-199-1-sroh1007-124913-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राइमरी स्कूलों में कल होगा रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राइमरी स्कूलों में कल होगा रामलीला का मंचन
Sun, 27 Oct 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिलेभर के प्राइमरी राजकीय स्कूलों में कल रामलीला मंचन व पीटीएम का आयोजन होगा। इसमें अभिभावक व शिक्षक विद्यार्थियों की शैक्षणिक रिपोर्ट भी पेश करेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक और एफ एलएन जिला कोऑर्डिनेटर को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
रामलीला के दौरान विद्यार्थी रामायण के पात्र बनेंगे। इसमें हर तरह के रोल अदा कर अपनी प्रतिभा को भी विद्यार्थी दिखाएंगे। पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग और तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए अलग संवाद तैयार किए जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थी बाल रामलीला में विद्यार्थी श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व सुग्रीव के रोल में नजर आएंगे। विद्यार्थियों द्वारा अभिभावकों को स्कूलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इसमें विद्यालय के कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान व मिड डे मील दिखाई जाएगी। इससे अभिभावक अपने बच्चों के कक्षा कक्ष की सफाई, सजावट व प्रिंट रिच वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। पीटीएम के दिन शाम 5 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक दीया स्कूल के नाम कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। स्कूल के गेट पर एक दीप शृंखला बनाएंगे।
28 अक्टूबर को जिले के सभी राजकीय स्कूलों में रामलीला मंचन किया जाएगा। इसके साथ पीटीएम भी होगी। इसमें अभिभावक व शिक्षक विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में चर्चा करेंगे। इस बारे हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पत्र जारी किया है। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन, जिला को-ऑर्डिनेटर।