फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajkumar Bhola Honored at CCI's Silver Jubilee Celebrations

Jind News: सीसीआई के सिल्वर जुबली समारोह में राजकुमार भोला सम्मानित

Mon, 11 May 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Bhola Honored at CCI's Silver Jubilee Celebrations
10जेएनडी06:सीसीआई अध्यक्ष राजकुमार भोला को सम्मानित करते राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनंत शर्मा और अन्
जींद। कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली के राजेंद्र भवन में सिल्वर जुबली समारोह में सीसीआई हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार भोला को सम्मानित किया गया। उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और जन-जागरूकता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव अनुपम मिश्रा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। राजकुमार भोला ने कहा कि एक जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित समाज की नींव है। उन्होंने जोर दिया कि भ्रामक विज्ञापनों और धोखाधड़ी से बचने के लिए उपभोक्ताओं का शिक्षित होना अनिवार्य है। सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में देशभर के 180 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समारोह में संस्था की 25 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। अंत में सभी सदस्यों ने एक सुरक्षित और सशक्त उपभोक्ता समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed