फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raised voice for closure of liquor shop

शराब शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए उठाई आवाज

Thu, 01 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raised voice for closure of liquor shop
किनाना गांव में रोष प्रकट करते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना: किनाना गांव में ग्रामीणों ने बुधवार को शराब के ठेके का विरोध कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों की मांग है कि गांव से शराब का ठेका हटवाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेश, रामकरण, शमशेर, ओमप्रकाश, दलजीत, बीरबल शर्मा ने बताया कि गांव के पास एक शराब का अवैध ठेका बनाया हुआ है। शराब का ठेका रिहायशी इलाके में होने से महिलाओं को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है, क्योंकि शराबी पूरा दिन महिलाओं पर फब्तियां कसते रहते हैं। इससे महिलाओं का उस रास्ते से गुजरना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब का ठेका बंद करवाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिले, लेकिन कोरा आश्वासन ही हाथ लगा। इस संबंध में ग्रामीण जुलाना की बीडीपीओ से भी मिले, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों का कहना है अगर दो दिन के अंदर शराब का ठेका नहीं हटाया तो ग्रामीण शराब के ठेेके को ताला लगा देंगे।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा पत्र मिला था कि जमीन पंचायती है या नही इसकी जांच की जाए। ग्राम सचिव से जांच करवाकर आबकारी एंव कराधान विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रेणुका नांदल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed