फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raised the demand for running Jind-Panipat train

जींद-पानीपत ट्रेन चलवाने की मांग उठाई

Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Raised the demand for running Jind-Panipat train
ट्रेन चलवाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठनों के लोग। संवाद - फोटो : Jind
पिल्लूखेड़ा। करीब दो साल पहले कोरोना संक्रमण के दौरान बंद की गई जींद-पानीपत यात्री गाड़ी का दोबारा परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर वीरवार को सामाजिक संगठन के लोगों ने नायब तहसीलदार इंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने पहुंचे पाल सिंह, जनसंघर्ष मंच के ब्लाक कन्वीनर राजबीर खान, दैनिक पैसेंजर कामगार संघ जींद प्रधान मेहर सिंह, संघर्ष समिति रेलवे पैसेंजर के प्रधान राजू धड़ौली, जियाराम, हवा सिंह, दारा सिंह, रामनिवास, श्याम लाल, रोहतास, सज्जनपाल, सतीश कुमार व संजय कु मार ने ट्रेन बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन लोगों ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने रेलगाड़ियों का संचालन रोक दिया था। लंबे लॉकडाउन के कारण औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां ठप्प पड़ गई थी। अब डेढ़ वर्ष गुजर चुका है और स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। अधिकतर रेलगाड़ियां दोबारा शुरू हो चुकी है, लेकिन जींद-पानीपत रेलगाड़ी अभी तक नहीं चल पाई है। यह रेलगाड़ी, जींद-पानीपत-रोहतक के बीच चलती थी और काफी लोगों इससे आरामदायक व सस्ता सफर मिलता था। जींद की ओर से पानीपत में रोजगार के लिए भी काफी लोग जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को अब बस में महंगा किराया लगाकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed