फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rain falll, farmmer,wantes crop

बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की उम्मीद

Wed, 15 Jun 2016 12:58 AM IST
jind
jind Updated Wed, 15 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
rain falll, farmmer,wantes crop
फसल के लिए जमीन को तैयार करते किसान - फोटो : buero
जिलेभर में कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से किसानों में उत्साह है। पिछले साल सूखे की मार सहने वाले किसानों को इस बार बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। प्रदेश में धान रोपाई का सीजन बुधवार से शुरू हो रहा है। धान की रोपाई के लिए किसान तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा इस बार 1.30 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। मौसम विभाग द्वारा इस बार मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अच्छी बारिश होने की संभावना के चलते लक्ष्य से ज्यादा धान की रोपाई होगी। पिछले साल कपास में सफेद मक्खी के प्रकोप के चलते कपास का क्षेत्र घटने की वजह से भी धान का रकबा बढ़ेगा। पिछले साल 1.29 लाख हेक्टेयर में धान की फसल थी। जून माह में भी जिले में अच्छी बारिश हुई है। सोमवार व मंगलवार को भी जिले में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी होने के साथ ही किसान धान की रोपाई की तैयारियों में जुट गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


धान की सीधे बिजाई में किसान नहीं ले रहे रुचि
कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से ही धान की रोपाई का कार्य शुरू होगा। 15 जून से पहले किसी किसान द्वारा धान की रोपाई करने की सूचना कृषि विभाग के पास नहीं है। विभाग द्वारा किसानों को धान की सीधे बिजाई के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन अभी तक सीधी बिजाई को लेकर किसान ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.30 लाख हेक्टेयर में है धान रोपाई का लक्ष्य
15 जून से प्रदेश में धान की रोपाई शुरू होती है। इससे पहले तक किसी किसान द्वारा धान की रोपाई नहीं की गई है। इस बार निर्धारित लक्ष्य 1.30 लाख हेक्टेयर से ज्यादा में धान की रोपाई होने की संभावना है।

                         - डॉ. अनिल नरवाल, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी जींद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed