फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain changed the venue of the function, now it will be held in the new grain market

Jind News: बारिश ने बदला समारोह का स्थल, अब होगा नई अनाज मंडी में

Thu, 14 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rain changed the venue of the function, now it will be held in the new grain market
14जेएनडी17-स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नई अनाज मंडी में निरीक्षण करते हुए डीसी व अन्य
जींद। रातभर हुई भारी बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके चलते पुलिस लाइन में आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह अब नई अनाज मंडी में होगा। इस समारोह में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगी। इससे पहले सांसद गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल का दौरा करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य अतिथि शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद समारोह स्थल पर पहुंचेगी। ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण होगा। उसके उपरांत मुख्य अतिथि जिलावासियों को अपना संदेश देगी।
विज्ञापन

समारोह में पुलिस व विभिन्न स्कूल के बच्चों की टुकड़ी की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा तैयार की गए पीटी शो, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

14जेएनडी17-स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नई अनाज मंडी में निरीक्षण करते हुए डीसी व अन्य

14जेएनडी17-स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नई अनाज मंडी में निरीक्षण करते हुए डीसी व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed