फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain accompanied by a storm late in the evening brought relief from the heat.

Jind News: देर शाम आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Wed, 10 Jun 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by a storm late in the evening brought relief from the heat.
फोटो। मंगलवार देर शाम जींद में हुई बारिश। संवाद
जींद। शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया।
विज्ञापन

दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे। शाम होते-होते आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल गई। लंबे समय बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने घरों और दुकानों के बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी से बेहाल लोगों को भी काफी राहत मिली। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी जिससे फसलों को लाभ मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। मौसम में आए इस परिवर्तन से अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्मीद है। देर शाम हुई बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दिलाई बल्कि लोगों को तपिश भरे मौसम से कुछ समय के लिए निजात भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed