फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railway Junction building will be ready by March

Jind News: मार्च तक बनकर तैयार होगा रेलवे जंक्शन भवन

Wed, 13 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railway Junction building will be ready by March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रेलवे जंक्शन का नया भवन मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को विभिन्न तरीके की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस भवन के निर्माण पर सात करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे।
नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। इसका ढांचा तैयार किया जा रहा है। रेलवे जंक्शन का निर्माण पांच फेज में पूरा होगा। पहले फेज में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टिकट घर, बुकिंग कार्यालय, रसोई का निर्माण और लिफ्ट लगाने का कार्य किया जाएगा। दूसरे फेज में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय और तीन-चार दुकानें तैयार की जाएंगी। इन दुकानों को किराये पर दिया जाएगा जिनमें खाने-पीने की चीजें बेची जाएंगी। जंक्शन का नया भवन शानदार और विभिन्न सुविधाओं से लैस होगा। फिलहाल पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य भी चल रहा है जो कि अभी कई दिनों तक चलेगा। वहीं मलबा भी हटाया जा रहा है। हालांकि शुरुआत में नए भवन के निर्माण की समय सीमा छह महीने दी गई थी। अब इस भवन का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा होगा। इसके बाद कार्यालय, टिकट घर समेत अन्य कार्यालय चालू हो जाएंगे। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

पांच फेज में निर्माण होगा पूरा

रेलवे जंक्शन के नए भवन का निर्माण पांच फेज में पूरा होगा। तीसरे फेज में कोच केयर, टीन शैड और स्टोर बनाए जाएंगे। इसके बाद फेज-4 में प्राइवेट और सरकारी पार्किंग बनाई जाएगी। हालांकि अभी तक सरकारी पार्किंग चल रही है। वहीं प्राइवेट पार्किंग जंक्शन भवन से बाहर निकलते ही पड़ी खाली जमीन पर बनाई जाएगी। फेज-5 में रेलवे जंक्शन भवन के अलावा पार्क तैयार किया जाएगा। इसके अलावा भवन के आसपास हरियाली पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

दूसरे फेज में तोड़े जाएंगे बचे हुए कार्यालय

प्लेटफार्म संख्या तीन से लगते कार्यालयों को दूसरे फेज में तोड़ा जाएगा। पहले फेज में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, प्रथम और द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय, ट्रैफिक मैनेजर कार्यालय, आरपीएफ थाना, लॉबी, शिकायत केंद्र कार्यालय और प्रवेश द्वार को तोड़ा गया था, जहां अब भवन का निर्माण शुरू हो गया है। दूसरे फेज में सीक लाइन पर बने कार्यालय, ट्रेन धोने के लिए बनाया गया कार्यालय, नेम प्लेट तैयार करने वाले कार्यालय, एसएसई कार्यालय को भी तोड़ा जाएगा। सबसे आखिर में टिकट घर को तोड़कर वहां पार्क बनाया जाएगा।


वर्जन

रेलवे जंक्शन के नए भवन के पहले फेज का काम शुरू हो चुका है। नए भवन का निर्माण मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। मार्च तक भवन में जो कार्यालय बनाए जाएंगे, यात्रियों को उनकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।-संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed