केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को जंक्शन पर रोष जताया। यूआरएमयू द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के जींद शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गोयल ने सरकार पर जन विरोध नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
गोयल ने कहा कि देश में चल रहे निजीकरण व मुद्रीकरण से रेलवे कर्मचारियों में गहरा रोष है। गोयल ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्र व रेल कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस पर रेलवे कर्मचारियों ने 13 सितंबर से 18 सितंबर तक विरोध सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा घोषित मुद्रीकरण नीति सरकार के प्रभार के तहत सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री को से पूरी होगी। इसमें भारतीय रेलवे सहित सभी प्रमुख क्षेत्र जैसे सड़क, परिवहन, बिजली, दूरसंचार, भंडारण, खनन, विमानन, बंदरगाह, स्टेडियम का निजीकरण होगा। इस दौरान प्रदीप सैनी, जोगिंदर ढांड़ा, सुधीर, राजेश मोर, सरदार जसपाल सिंह, बबीता, रामप्रकाश, राजेश कुमार मौजूद रहे।