{"_id":"66787d8ac05d615b410b2f26","slug":"railway-employee-dies-while-boarding-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-118914-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन में चढ़ते समय रेल कर्मचारी की मौते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन में चढ़ते समय रेल कर्मचारी की मौते
Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते समय रेल कर्मचारी नीचे गिर गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
शहर की लोको कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर रविवार सुबह करीब 8 बजे शकूरबस्ती में ड्यूटी करने के लिए जींद जंक्शन से ट्रेन में सवार हो रहे थे। जब वह ट्रेन में चढ़ने लगे तो नीचे गिर गए। इससे उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि रामेश्वर दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर कांटेवाला पद पर कार्यरत थे। रविवार को ड्यूटी पर जाने की कहकर घर से निकले थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवादो