{"_id":"67685d9c3422ed401a09aaa4","slug":"railway-contract-worker-murdered-woman-after-pressurizing-her-to-live-together-jind-news-c-199-1-sroh1006-127396-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साथ रहने का दबाव डालने पर रेलवे के संविदा कर्मी ने की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साथ रहने का दबाव डालने पर रेलवे के संविदा कर्मी ने की थी महिला की हत्या
Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी19-कालवन गांव से बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए आरोपी। सीसीटीवी फुटेज
जींद/नरवाना। बलियावाला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवती के शव के मामले का खुलासा हो गया है। युवती की हत्या गांव के ही रहने वाले रेलवे में अस्थायी कर्मचारी रोहताश उर्फ दूधा ने की थी। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए जीआरपी अंबाला इंचार्ज विलायत राम ने रविवार को प्रेसवार्ता कर हत्या के मामले से पर्दा उठा दिया है।
शुरुआत में आरोपी हत्या करने की बात से इनकार कर रहा था, मगर जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उसने हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला ने दोनोें के संबंध के बारे में उनके परिजनों को बताने की धमकी दी थी। इससे वह डर गया और उसकी हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार वह 18 दिसंबर को युवती को गांव की जिम वाली गली से बाइक पर बैठाकर ले गया था। उसकी योजना महिला को टोहाना नहर में फेंकने की थी, लेकिन उसे बलियावाला गांव के पास रेलवे फाटक बंद मिला। फिर वह बाइक को वापस मोड़ लिया और नजदीक ही माइनर के पास सुनसान जगह पर लेकर गया। वहां पर उसने कापा (लकड़ी काटने की दरांत) निकाली और महिला के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसने महिला का गला काट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने कापा भी वहीं फेंक दिया और खून से सनी टी-शर्ट को माइनर में फेंककर बाइक पर सवार होकर गांव आ गया।
19 दिसंबर को एक गांव की रहने वाली महिला का गर्दन कटा शव बलियावाला गांव के नजदीक रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था। घटना से एक दिन पहले महिला मायके से लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने धमतान चौकी में दर्ज करवाई थी। अगले दिन शाम को उसका गर्दन कटा शव बलियावाला गांव के नजदीक रेलवे लाइन के पास पड़े होने की सूचना मिली थी। जीआरपी जाखल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव गुमशुदा महिला का निकला था। परिजनों ने हत्या का आरोप एक युवक पर लगाया था। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को गांव के बस अड्डे पर नौ घंटे तक जाम लगाकर रोष प्रकट किया था।
विज्ञापन
53 मिनट में वारदात को अंजाम दिया
आरोपी रोहताश ने इस हत्याकांड को 53 मिनट में अंजाम दिया। 18 दिसंबर दोपहर को आरोपी ने महिला को फोन करके उसे गांव की जिम वाली गली में बुलाया। इसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर टोहाना की तरफ चल पड़ा। यह पूरा वाकया गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद वह 53 मिनट में बाइक पर आते हुए एक बार फिर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया, मगर इस बार वह अकेले था। इसी के आधार पर जीआरपी आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
आरोपी के साथ रहना चाहती थी महिला
मृतका आरोपी के साथ दो साल से संंबंध में थी। उसकी शादी 22 नवंबर को संगरूर जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। घटना से दो दिन पहले वह अपने मायके आ गई थी, लेकिन आरोपी न तो उससे मिला और न ही उससे बात की। महिला ने अपने भाई के टैब में अपना सिमकार्ड डालकर रोहताश के पास व्हाट्सएप कॉल की। इस पर उसने रोहताश को धमकी देते हुए कहा कि वह उसके साथ रहना चाहती है। वह अब अपनी ससुराल नहीं जाएगी। यदि उसने मना किया तो वह उसके घर आकर अपने संबंध के बारे में सभी को बता देगी। आरोपी को डर था कि इस मामले के कारण पहले आठ-दस महीने मायके जा चुकी उसकी पत्नी कहीं दोबारा न चली जाए। महिला से छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी कालवन निवासी रोहताश उर्फ दूधा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे में अस्थायी कर्मचारी है। आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। -विलायत राम, इंचार्ज, सीआईए, जीआरपी अंबाला।