फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raids in Naguran and Aleva seized five oxygen cylinders

नगूरां और अलेवा में छापा मारकर पांच ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए

Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Raids in Naguran and Aleva seized five oxygen cylinders
ऑक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने को लेकर गठित प्रशासनिक कमेटी ने मंगलवार को नगूरां तथा अलेवा में छापा मारकर अलग-अलग जगहों से पांच ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए। प्रशासन को सूचना मिली थी कि नगूरां तथा अलेवा में कई दुकानदारों के पास ऑक्सीजन के सिलिंडर हैं। इसको लेकर नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा के निर्देशानुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कृष्ण ढिल्लों के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक कृष्ण ढिल्लों ने कहा कि टीम द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर जगह-जगह छापा मारा जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसी को लेकर मंगलवार को नगूरां तथा अलेवा गांव से टीम ने दुकानदारों से पांच ऑक्सीजन सिलिंडर जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed