{"_id":"65337aa027d638031b0113e7","slug":"raid-on-firecracker-warehouse-on-rohtak-road-in-jind-242-kg-300-grams-of-firecrackers-recovered-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: रोहतक रोड पर पटाखों के गोदाम पर रेड, 242 किलो 300 ग्राम पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: रोहतक रोड पर पटाखों के गोदाम पर रेड, 242 किलो 300 ग्राम पटाखे बरामद
Sat, 21 Oct 2023 12:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:45 PM IST
सार
पटाखा फैक्टरी में एलएमएफ विजय की मौजूदगी में दुकान की चेकिंग की गई तो यहां भारी मात्रा में पटाखे पाए गए। पटाखों से संबंधित लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इनका वजन किया गया तो कुल 242 किलो 300 ग्राम पटाखों का वजन मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद के शहर थाना पुलिस ने रोहतक रोड पर पटाखों के गोदाम पर रेड करते हुए यहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस रोहतक रोड पर गश्त कर रही थी कि तभी टीम को सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रमोद अपनी नई सब्जी मंडी की दुकान में भारी मात्रा में बम-पटाखे स्टॉक किए हुए है। इस पर फायर ब्रिगेड विभाग के ऑफिसर विजय को सूचना दी गई और उन्हें साथ लेकर पुलिस ने रेड की तैयारी की। नई सब्जी मंडी में बताई गई लोकेशन पर पहुंचे तो यहां दुकानदार मिला, जिसका नाम प्रमोद था।
विज्ञापन
एलएमएफ विजय की मौजूदगी में दुकान की चेकिंग की गई तो यहां भारी मात्रा में पटाखे पाए गए। पटाखों से संबंधित लाइसेंस मांगे जाने पर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इनका वजन किया गया तो कुल 242 किलो 300 ग्राम पटाखों का वजन मिला। इन्हें 18 कट्टों में पैक कर सील कर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
