Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rahul Gandhi is presenting the truth about the BJP government's policies to the public.

राहुल गांधी के सच और हरियाणा की गर्जना से घबराई भाजपा : सतपाल ब्रह्मचारी

Mon, 09 Nov 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is presenting the truth about the BJP government's policies to the public.
फोटो 09जेएनडी13-दीपावली पर्व पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर क
जींद। सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिस तरह से भाजपा सरकार की नीतियों की सच्चाई जनता के सामने रख रहे हैं, उससे सत्ताधारी घबराए हुए हैं। हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में जुटे लोगों की ताकत ने भी भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से हुड्डा के आवास के सामने प्रदर्शन करना इसी घबराहट को दर्शाता है।
विज्ञापन

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने दिवाली का पर्व पांडू पिंडारा स्थित आश्रम में लोगों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाईचारे से बड़ी कोई सौगात नहीं होती। सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाने चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, जिला महासचिव नवीन सांगवान, विजय मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने आरोप लगाया कि देश और हरियाणा में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं और किसान, मजदूर, दुकानदार व व्यापारी सरकार की नीतियों से हताश हैं। उनके अनुसार सरकार का ध्यान चंद उद्योगपति मित्रों के हितों तक सीमित है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित है। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है और सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ पर बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने की मांग
सतपाल ब्रह्मचारी ने पांडू पिंडारा तीर्थ की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन तीर्थ पर पर्याप्त बिजली और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सरकार जींद में भाखड़ा से पानी ला रही है तो इसे पांडू पिंडारा तीर्थ तक भी पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार तीर्थ के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को जब यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिखता है तो वे व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed