{"_id":"6417575b0e3fecb3cf0fe044","slug":"radheshyam-was-killed-by-hitting-a-brick-on-abusing-jind-news-c-17-1-98022-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाली देने पर की गई थी ईंट मारकर राधेश्याम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाली देने पर की गई थी ईंट मारकर राधेश्याम की हत्या
Mon, 20 Mar 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। सिवानामाल गांव में 15 मार्च को घर के बाहर सो रहे राधेश्याम की ईंट मारकर हत्या करने के आरोपी को सदर थाना सफीदों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिवानामाल गांव निवासी रोहताश के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार राधेश्याम ने रोहताश के घर के बाहर खड़े होकर उसे गालियां दी थीं। इसी रंजिश में रोहताश ने राधेश्याम के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
15 मार्च रात को गांव सिवानामाल निवासी राधेश्याम (53) मकान के बाहर गली में चारपाई पर सोया हुआ था। 16 मार्च को राधेश्याम का शव खून से लथपथ चारपाई पर मिला था। मृतक के बेटे गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पिता राधेश्याम का गांव के ही रोहताश से कहासुनी हुई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया था। रात को रोहताश ने उसके पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने गौरव की शिकायत पर रोहताश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहताश को उसके ठिकाने से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राधेश्याम ने उसके मकान के बाहर भद्दी गालियां दी थी, जिसके चलते रोहताश ने रात को ईंट मारकर राधेश्याम की हत्या कर दी थी। सदर थाना सफीदों प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।