Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Radha-Krishna's cheers echoed in Seva Sadan

Jind News: सेवा सदन में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे

Mon, 23 Feb 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna's cheers echoed in Seva Sadan
23जेएनडी13: सेवा सदन में होली महोत्सव में मौजूद महिलाएं और अन्य। स्रोत संस्था
जींद। गांधी नगर स्थित सेवा सदन में साेमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज (महिला इकाई) की तरफ से तीन दिवसीय ब्रज रसामृत एवं होली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजे। भजनों और संकीर्तन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि राजन चिल्लाना और अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने शिरकत की। महिला ईकाई की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। अग्रवाल समाज की महिलाएं न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस पहल को समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ने अपनी अमृतमयी वाणी से ब्रज की महिमा और राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का खेल नहीं बल्कि प्रेम और समर्पण का मार्ग है। उन्होंने श्रद्धालुओं को आह्वान किया कि वह होली पर्व को मर्यादा और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाएं। महिला इकाई की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय उत्सव में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और विशेष होली उत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान मंजू सिंगला, शीतल, रेणु तायल और मीनाक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed