फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   raasta milane tak khatm nahin hoga dharana

ग्रीन फील्ड हाइवे नंबर 152डीव 352 ए पर रास्ते की मांग को लेकर चाबरी गांव के पास धरना जारी

Fri, 07 Oct 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
raasta milane tak khatm nahin hoga dharana
जींद। ग्रीन फील्ड हाईवे नंबर 352-ए और नेशनल हाईवे 152-डी के पास रास्ते की मांग को लेकर छह गांवों के ग्रामीणों का धरना जारी है।
विज्ञापन

कविता खरकरामजी की अध्यक्षता में चल रहे धरने पर चाबरी, भिड़ताना, मोरखी, निडाना, खरकरामजी, ललितखेड़ा के ग्रामीण अनशन पर बैठे। कविता खरकरामजी ने बताया कि जब तक उन्हें हाईवे पर चढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिल जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रीन फील्ड हाईवे पर चढ़ने और उतरने का रास्ता चाहिए। साथ ही चाबरी-भिड़ताना वाले रास्ते को बंद नहीं किया जाए, ताकि उन्हें शहर या गोहाना रोड की तरफ आने में परेशानी नहीं हो। ग्रामीणों ने अपनी मांग को मनवाने के लिए चार दिन पहले मिक्सचर प्लांट पर तालाबंदी की थी ताकि काम रोका जा सके। अब तक ग्रामीणों ने मिक्सचर प्लांट के ताले को नहीं खोला। उन्होंने कहा कि यहां से सामान तभी बाहर जाएगा, जब उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी। कविता ने बताया कि डीसी ने उनको बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन धरनारत लोगों ने डीसी को भी मौके का निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed