{"_id":"64e99af1a890bf067a0965a5","slug":"quarrel-over-drinking-in-jind-first-hit-bike-later-attacked-with-rod-and-killed-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में शराब पीने को लेकर झगड़ा: पहले बाइक को मारी टक्कर, बाद में रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में शराब पीने को लेकर झगड़ा: पहले बाइक को मारी टक्कर, बाद में रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारा
Sat, 26 Aug 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:55 AM IST
सार
जींद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी ने अपनी बोलोरो गाड़ी से उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। फिर रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव गतौली में शुक्रवार रात को पहले गाड़ी से बाइक को टक्कर मारी फिर रॉड से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक ने आरोपी को शराब नहीं पीने की नसीहत दी थी। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गतौली गांव के ही युवक अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव गतौली निवासी जगमहेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई राममेहर के साथ रात को खेत में रखवाली करने गया हुआ था। खेत में गांव का ही अमित भी पहुंच गया जो कि शराब पीये हुए था। राममेहर ने अमित को शराब नहीं पीने की नसीहत दी, जिसको लेकर उनकी अमित के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर की तरफ चल दिए।
विज्ञापन
जब वह गांव के पास पहुंचे तो अमित ने अपनी बोलोरो गाड़ी से उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों भाई बाइक से नीचे गिर गए। अमित ने गाड़ी से रॉड निकालकर उसके भाई राममेहर पर हमला कर दिया, जिसमें राममेहर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में राममेहर को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने होने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।