{"_id":"669992fecea0931324007624","slug":"pwd-employees-will-participate-in-the-24-day-demonstration-jind-news-c-199-1-jnd1001-120132-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी 24 के प्रदर्शन में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीडब्ल्यूडी कर्मचारी 24 के प्रदर्शन में लेंगे भाग
Fri, 19 Jul 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक वीरवार को पब्लिक हेल्थ यूनियन कार्यालय में जिला प्रधान राजबीर श्योकंद के नेतृत्व में हुई। बैठक में 24 जुलाई को जिला मुख्यालय पर किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा भी मौजूद रहे।
राजबीर श्योकंद ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित हैं, जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। टर्म अप्वाइंट कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम से बाहर की फाइल और कौशल रोजगार निगम के बराबर विभाग के रोल पर वेतन की फाइल पिछले काफी समय से लंबित है। पंचायत के ऑपरेटर के समय पर वेतन, कौशल रोजगार निगम भंग करके सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर समान काम समान वेतन देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एलटीसी का लाभ देने, जलमल की सप्लाई नगर निगम से वापस जनस्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग को हैंडोवर करना मुख्य है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव है। वर्तमान सरकार के साथ अंतिम और निर्णायक लड़ाई संगठन लड़ेगा। जिसमें हर कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग ले। कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो इसके परिणाम प्रदेश सरकार को विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर मनदीप नेहरा, अनिल शर्मा, कृष्ण चहल, रमेश, सेवा सिंह, अमित गोयत मौजूद रहे।