फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pushing for fertilizer, woman studded slippers

Jind News: खाद के लिए धक्का-मुक्की, महिला ने जड़ी चप्पल

Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pushing for fertilizer, woman studded slippers
04जेएनडी33 : खाद लेने आई महिला धक्का मुक्की से परेशान होकर हाथ में चप्पल उठाकर एक पुरुष को जड़त
नरवाना । पुरानी अनाज मंडी में सोमवार को खाद को लेने के लिए मारामारी का माहौल रहा। पुरुषों की ओर से धक्का-मुक्की करने पर एक-दो महिलाओं ने उनको चप्पल से मारा।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को भी किसानों ने खाद नहीं मिलने पर पुरानी अनाज मंडी के गेट को बंद कर रोष प्रदर्शन किया था। इस मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ और पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाकर व आश्वासन देकर कहा था कि उन्हें सोमवार को पूरी मात्रा में खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी, लेकिन सोमवार को भी खाद को लेकर किसान इसी प्रकार परेशान दिखाई दिए। खादी नहीं मिलने पर किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर की पुरानी अनाज मंडी में सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष डीएपी खाद लेने के लिए आए हुए थे। यहां आने के बाद वह लाइनों में तब तक खड़े रहे जब तक कर्मचारियों ने खाद दिए जाने को लेकर सेंटर का गेट नहीं खोला। इसके बाद जैसे-जैसे दिन निकला तो वहां पर और लोगों की भीड़ बढ़ गई। फिर कुछ समय बाद लोग जहां लाइनों में खड़े थे, वहां पर ही बैठ गए और इंतजार करते रहे की कब गेट खुले और उन्हें खाद मिले। उनका इस तरह से इंतजार करना पूरी तरह से असफल रहा, क्योंकि कर्मचारी तो वहां आए, लेकिन खाद देने के लिए गेट को नहीं खोला। कर्मचारियों को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। कुछ समय तो उन्होंने इंतजार किया। ऐसे में खाद लेने पहुंच रहे किसानों में कई महिलाओं ने बताया कि वह पिछले 4–5 दिनों से ऐसी ही खाद लेने के लिए आते हो गए और खाली हाथ लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लोगों में लाइन में लगने के लिए पुरुषों की ओर से की जा रही धक्का-मुक्की को कुछ महिलाएं नहीं सह सकीं और जूती व चप्पल निकालकर कुछ पुरुषों को जड़ दी। ऐसे में वहां सेंटर के बाहर माहौल और ज्यादा खराब हो गया। फिर किसी तरह वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बीच में आकर मामले को शांत करवा। इस मौके पर कोई पुलिसकर्मी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।


मंडी में सोमवार को खाद नहीं बंटने का मामला संज्ञान में आया है। हमारी टीम गांवों में खाद बांटने के लिए गई हुई थी। गांवों में पैक्स पर खाद बांटी जा रही है। शहर में सोमवार को खाद नहीं बांटी गई। जल्द ही खाद शहर में भी बांटी जाएगी। -बलजीत लाठर, एसडीओ, कृषि विभाग, नरवाना।

04जेएनडी33 : खाद लेने आई महिला धक्का मुक्की से परेशान होकर हाथ में चप्पल उठाकर एक पुरुष को जड़त

04जेएनडी33 : खाद लेने आई महिला धक्का मुक्की से परेशान होकर हाथ में चप्पल उठाकर एक पुरुष को जड़त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed