{"_id":"662c0f80a95a67421e09c764","slug":"purse-full-of-rs-10000-stolen-from-girl-who-came-to-civil-hospital-to-take-medicine-jind-news-c-199-1-sroh1006-116283-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई युवती का दस हजार रुपये से भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई युवती का दस हजार रुपये से भरा पर्स चोरी
Sat, 27 Apr 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में दवा लेने आई युवती का पर्स चोरी हो गया। पर्स में दस हजार रुपये थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
रूपगढ़ गांव की रहने वाली रवीना ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी। जब वह दवा लेने के लिए लाइन में लगी तो किसी ने उसके बैग से पर्स निकाल लिया। जब वह दवा लेकर लाइन से बाहर आई तो उसने बैग की चेन खुली देखी। पर्स में दस हजार रुपये, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड और अन्य कागजात थे। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।