फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Purse full of four thousand rupees and documents stolen from police employee's room

पुलिस कर्मचारी के कमरे से चार हजार रुपये और दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी

Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Purse full of four thousand rupees and documents stolen from police employee's room
पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर से पुलिसकर्मी का पर्स चोरी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस कर्मी के पर्स में चार हजार रुपये, पुलिस पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड था। पुलिस लाइन में यह लगभग एक वर्ष बाद चोरी की दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले भी पुलिस लाइन में तीन पुलिसकर्मियों के क्वार्टरों से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

संदलाना गांव निवासी अजीत सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जींद में पुलिस की नौकरी करता है। वह बच्चों सहित पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। 29 अगस्त को वह अपनी पत्नी मुकेश के साथ सुबह छह बजे सैर करने के लिए पार्क में गया था। उसने अपने क्वार्टर के दरवाजे पर ताला नहीं लगाया था। जब वह नौ बजे ड्यूटी जाने के लिए अलमारी में रखे पर्स को लेने लगा तो वहां पर्स नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि उसके पर्स को किसी व्यक्ति ने क्वार्टर में घुसकर चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed