फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab resident smuggler arrested with 400 grams smack

20 लाख रुपये कीमत की 400 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab resident smuggler arrested with 400 grams smack
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। - फोटो : Jind
जींद। सीआईए नरवाना ने पंजाब के पातड़ा जिले के एक तस्कर को नरवाना के भूलन रोड से लगभग 20 लाख रुपये कीमत की 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब राज्यों में नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

नरवाना सीआईए के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उनकी टीम बुधवार रात को धमतान साहिब बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की पंजाब निवासी प्रीतमपाल उर्फ झमक्का नरवाना क्षेत्र में स्मैक सप्लाई के लिए बिना नंबर की बाइक से भूलन रोड की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर भूलन रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की बाइक पंजाब की तरफ से आती दिखाई दी। सामने सीआईए की नाकाबंदी देखकर बाइक चालक वापस भागने का प्रयास करने लगा। जिसको उनकी टीम ने पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। स्मैक का वजन करने पर 400 ग्राम निकला। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी हिमांशु गोयल को बुलाकर जांच पूरी कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को स्मैक के साथ काबू कर नरवाना सदर थाना में नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

कई राज्यों में स्मैक तस्करी के नौ मामले दर्ज
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में एनडीपीएस, लूट, आर्म्स एक्ट व अपहरण के नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed