{"_id":"618d445d019617423a32dbb5","slug":"punjab-resident-smuggler-arrested-with-400-grams-smack-jind-news-rtk629548072","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख रुपये कीमत की 400 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख रुपये कीमत की 400 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर।
- फोटो : Jind
जींद। सीआईए नरवाना ने पंजाब के पातड़ा जिले के एक तस्कर को नरवाना के भूलन रोड से लगभग 20 लाख रुपये कीमत की 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व पंजाब राज्यों में नौ मामले दर्ज हैं।
नरवाना सीआईए के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि उनकी टीम बुधवार रात को धमतान साहिब बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की पंजाब निवासी प्रीतमपाल उर्फ झमक्का नरवाना क्षेत्र में स्मैक सप्लाई के लिए बिना नंबर की बाइक से भूलन रोड की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर भूलन रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की बाइक पंजाब की तरफ से आती दिखाई दी। सामने सीआईए की नाकाबंदी देखकर बाइक चालक वापस भागने का प्रयास करने लगा। जिसको उनकी टीम ने पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। स्मैक का वजन करने पर 400 ग्राम निकला। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी हिमांशु गोयल को बुलाकर जांच पूरी कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को स्मैक के साथ काबू कर नरवाना सदर थाना में नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
कई राज्यों में स्मैक तस्करी के नौ मामले दर्ज
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश में एनडीपीएस, लूट, आर्म्स एक्ट व अपहरण के नौ मुकदमे दर्ज हैं।