{"_id":"61574b418ebc3eab7c7ed048","slug":"public-works-department-will-get-the-roads-sunken-in-the-rain-jind-news-rtk6257471114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धंसी सड़कों को दुरुस्त कराएगा लोकनिर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में धंसी सड़कों को दुरुस्त कराएगा लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
बारिश के बाद धंसी मिनी बाईपास सड़क, जिसे ठीक किया जाएगा। फाइल फोटो
- फोटो : Jind
जींद। अमरूत योजना के पाइप दबाए जाने के बाद जुलाई महीने में बारिश के चलते धंसी शहर रोहतक रोड व मिनी बाईपास सड़क को अब ठीक किया जाएगा। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग का दावा है कि शनिवार से यह काम शुरू होगा।
गौरतलब है कि रोहतक रोड व मिनी बाईपास की सड़कों के नीचे अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई है। जुलाई महीने में हुई बारिश में यह सड़क धंस गई थी। इसकी जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी द्वारा की जा रही है। सब्जेक्ट कमेटी ने यह मामला लोकनिर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व स्थानीय शहरी निकाय विभाग के एसीएस को सौंपा है। ऐसे में अब अधिकारियों ने सड़क निर्माण का काम शुरू करवाया है। वहीं सड़क ठीक करने से पहले नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को लिख कर दिया है कि यहां उनकी लाइन सही है और कोई काम नहीं बचा है।
विभागों में उलझा रहा मामला
सड़क धंसने के बाद जहां प्रथम स्तर पर नगर परिषद की अमरूत योजना को जिम्मेदार ठहराया गया तो जांच में नगर परिषद ने कहा कि सड़क जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन के रिसाव के कारण धंसी हैं। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी लाइन पहले से है। ऐसे में यदि उससे सड़क धंसती तो पहले ही धंसती। ऐसे में यह मामला लोकनिर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के बीच उलझा हुआ था। अब अधिकारियों ने धंसी हुई सड़कों को ठीक करने का काम शुरू करवाया है।
विज्ञापन
अलग-अलग स्तर पर चल रही हैं जांच
बेश सड़क बनाने का काम शुरू किया जा रहा है, लेकिन इसकी जांच चल रही है। एक जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी कर रही है तो दूसरी एसीएस स्तर के अधिकारी। तीसरी जांच डीसी द्वारा गठित कमेटी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी कमेटी ने सड़क धंसने के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है। इससे पहले ही भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने तीनों विभागों की मीटिंग कर सड़क निर्माण शुरू करने को कहा था।
लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुलतान सिंह ने बताया कि सड़क तो ठीक की ही जानी है, लेकिन इससे पहले जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद से लिखित में लिया गया है। उन्होंने बताया है कि पाइप लाइन की जांच की गई है और कहीं भी रिसाव नहीं है। ऐसे में शनिवार से सड़क निर्माण काम शुरू होगा।