फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public organizations expressed anger against the Union Home Minister

Jind News: जन संगठनों ने केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ जताया रोष

Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Public organizations expressed anger against the Union Home Minister
20जेएनडी32: पुराना बस स्टैंड पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंकते हुए जन संगठनों के कार्यकर्त - फोटो : प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते फार्मासिस्ट।
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जनवादी महिला समिति, सीटू, दलित अधिकार मंच व अन्य जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन करने के बाद पुराना बस अड्डा पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। संसद में दो दिवसीय चर्चा के दौरान अमित शाह ने बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर पर टिप्पणी की थी, इससे संगठनों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन

मजदूर नेता रमेश चंद्र ने कहा केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि भाजपा की असली मनसा सामना आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस, जनसंघ व हिंदू महासभा कभी भी संविधान के पक्ष में नहीं रहीं। इन्होंने ही सबसे पहले संविधान की प्रतियां जलाई थीं। लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा के कई नेताओं ने कहा था कि संविधान बदलने के लिए 400 सीट चाहिए, परंतु देश की जनता ने इनको जवाब दे दिया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि दलितों, वंचितों, महिलाओं व अल्पसंख्यकों के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर भगवान से कम नहीं हैं। देश की जनता सड़कों पर निकलकर संविधान की रक्षा करके आंबेडकर के अपमान का बदला लेगी। इस अवसर पर मजदूर वरिष्ठ वामपंथी नेता प्रकाश चंद्र, दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक संदीप जाजवान, वेद प्रकाश, नूतन प्रकाश, आजाद पांचाल, राजेश कुमार, पवन, इंद्र सिंह, रविंद्र कुमार व संजीव मौजूद रहे।

20जेएनडी32: पुराना बस स्टैंड पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंकते हुए जन संगठनों के कार्यकर्त

20जेएनडी32: पुराना बस स्टैंड पर केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंकते हुए जन संगठनों के कार्यकर्त- फोटो : प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपते फार्मासिस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed