फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public awareness campaign will be run in villages to make Safidon a district

Jind News: सफीदों को जिला बनवाने के लिए गांवों में चलेगा जन जागरण अभियान

Wed, 05 Feb 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Public awareness campaign will be run in villages to make Safidon a district
05जेएनडी28: सफीदों को जिला बनाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन। - फोटो : संवाद
सफीदों। सफीदों को जिला बनाने के लिए गठित संघर्ष समिति का कार्य लगातार जारी है। हर दिन समिति के पदाधिकारी नेताओं व अधिकारियों से मिल रहे हैं। सफीदों जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि जिस दिन से समिति का गठन हुआ है, तभी से समिति से जुड़े लोग निरंतर अपना काम कर रहे हैं। चाहे वह काम किसी से मिलने का हो या लिखित कार्य करने का हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति के पदाधिकारी सीएम नायब सिंह सैनी, सरकार द्वारा गठित कमेटी के चेयरमैन कृष्ण लाल पंवार, सदस्य महिपाल ढांडा, सदस्य श्याम सिंह राणा व सफीदों के विधायक रामकुमार गौत्तम से मिलकर उनको अपना आवेदन सौंप चुकी है। सभी की ओर से सकारात्मक विचार सामने आए हैं। सफीदों को जिला बनवाने की मुहिम में सफीदों विधायक रामकुमार गौत्तम व उनके बेटे एडवोकेट रजत गौत्तम काफी प्रयास कर रहे हैं और संघर्ष समिति से निरंतर फीड़ बैक भी ले रहे हैं। अभी हाल ही में नगर के विश्राम गृह में पहुंचे रजत गौतम से इस संबंध में मुलाकात की थी। रजत गौतम ने इस संबंध में एसडीएम व बीडीपीओ समेत अनेक अधिकारियों से बात की थी। समिति के महासचिव संजीव गौत्तम ने बताया कि अभी ठंड का मौसम चल रहा है। ठंड कम होने के बाद सफीदों हलके में गांव दर गांव जाकर जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा और ग्रामीणों की इस मुहिम के प्रति राय ली जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों, ब्लाॅक समितियों व नगर पालिका के प्रस्ताव भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


समिति के संयोजक मनोज दीवान ने कहा कि सफीदों हलके के हर व्यक्ति को अपनी आने वाली पीढ़ियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए इस मुहिम में हर तरीके से साथ देना चाहिए। यह लड़ाई सफीदों हलके के मान-सम्मान व आने वाले भविष्य को सुदृढ़ करने की लड़ाई है। यह संघर्ष तभी सफल हो पाएगा जब हम सब इस लड़ाई को एकजुटता के साथ लड़ेंगे। इस मामले को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

05जेएनडी28: सफीदों को जिला बनाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन।

05जेएनडी28: सफीदों को जिला बनाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन।- फोटो : संवाद

05जेएनडी28: सफीदों को जिला बनाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन।

05जेएनडी28: सफीदों को जिला बनाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed