फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protested for two hours by keeping the dead body outside the Mini Secretariat

Jind News: लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर दो घंटे दिया धरना

Mon, 15 Jul 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Protested for two hours by keeping the dead body outside the Mini Secretariat
14जेएनडी04: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे मृतक के परिजन। संवाद।
जींद। आसन गांव में रंजिश के चलते शुक्रवार को गांव के दो पक्षों में हुए झगड़े में बलबीर पर ईंटों से हमला कर घायल कर दिया गया था, जिसकी शनिवार को उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई थी। इसमें परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार दोपहर को लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन शाम 4 बजे तक परिजन नहीं माने। पुलिस ने हत्या के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आसन गांव निवासी लीलाराम ने बताया कि एक वर्ष पहले उनका पड़ोस में रहने वाले रामकुश के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें उनका समझौता हो गया था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को रामकुश ने अपने परिवार के विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगिंद्र व मीरा के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर उनकी भाभी संतरो, भाई जयनारायण, अमित, नफे सिंह, शकुंतला आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर अपने घर की छत पर चढ़ गए और ईंटें मारने लगे। इसमें उसका परिवार घायल हो गया। सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। भाई बलबीर की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी मांगी

रविवार को मृतक के परिजन ईश्वर सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ शव को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी रोहताश ढुल मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया, लेकिन वे नहीं माने। शाम को परिजनों ने 12 घंटे का अल्टीमेटम देकर शव उठाया। उनका कहना है कि अगर 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सोमवार को फिर से लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर मामला दर्ज हुआ

हत्या के आरोप में पुलिस ने लीलाराम की शिकायत पर विक्की, सूरजभान, मनोज कुमार, रामचंद्र, वीरभान, भीरा, बंसी, रामदास, बबली, पूजा, बबली, जोगिंद्र, मीरा व रामकुश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


आठ आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने हत्या के मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से हत्या के कारण व हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। -सत्यनारायण, सदर थाना प्रभारी, जींद।

14जेएनडी04: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे मृतक के परिजन। संवाद।

14जेएनडी04: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे मृतक के परिजन। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed