फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   protest,police, accuse attesrting dimaand, jind

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 03 Oct 2016 01:14 AM IST
jind
jind Updated Mon, 03 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
protest,police, accuse attesrting dimaand, jind
प्रदर्शन करते दलित अधिकार मंच के लोग। - फोटो : bureau
 सदर थाना क्षेत्र में स्कूल से वापस लौट रही छात्रा का अपहरण करके सामूहिक दुराचार करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों व शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए एसएसपी आवास के बाहर पहुंचे और वहां पर धरना दिया। बाद में डीएसपी सिटी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों पर सामूहिक दुराचार के आरोप हैं, पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुराचार के फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रविवार को दलित अधिकारी मंच, ग्रामीण पंजाबी धर्मशाला में इकठ्ठा हुए। जहां पर मंच के जिला संयोजक संदीप जाजवान ने कहा कि छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार के मामले को दस दिन से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। इसके चलते छात्रा के परिजनों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्य आरोपी दिनेश व अमित को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इसके चलते आरोपियों के परिजन व रिश्तेदार लगातार पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाए हैं। ऐसे में लगातार समझौते के दबाव के कारण छात्रा के परिवार के लोगों में डर का माहौल बना हुआ, लेकिन पुलिस अब तक फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए एसएसपी आवास पर मिले। जहां पर एसएसपी शशांक आनंद नहीं मिलने पर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए प्रयास कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed