{"_id":"6940501c531ae979180505cf","slug":"protest-against-online-policy-warning-of-agitation-jind-news-c-198-1-rew1001-230470-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध करते कर्मचारी। संवाद
बावल। एचएसईबी यूनियन के कर्मचारियों ने बावल सब डिवीजन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार की ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध किया। धरने की अध्यक्षता यूनियन प्रधान सुनील जेई ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने पर बैठे बिजली निगम कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक ऑनलाइन पॉलिसी का विरोध जताया। यूनियन के पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सरकार की ऑनलाइन पॉलिसी से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसी के चलते प्रदेशभर में सब डिवीजन स्तर पर दो घंटे का धरना दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लगातार तीन दिनों तक प्रतिदिन दो घंटे किया जाएगा। यदि इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज करते हुए डिवीजन और सर्कल स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन पॉलिसी से कामकाज में कई तरह की व्यावहारिक समस्याएं आ रही हैं जिससे कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को इस नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस मौके पर अमरजीत यादव, रमेश, अरुण यादव, दुलीचंद, परमबीर, रवि कृष्ण, संजीव कुमार, विष्णु आदि मौजूद रहे।