फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Promoting creativity and interest awareness

Jind News: रचनात्मकता व रुचि के प्रति जागरूकता को दिया बढ़ावा

Tue, 11 Nov 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Promoting creativity and interest awareness
11जेएनडी09: स्कूल में राष्ट्रीय ​शिक्षा दिवस पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

हिंदी उच्चारण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण के साथ कम समय में अधिक शब्दों का पाठ कर अपनी भाषाई दक्षता का परिचय दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण जैसे गंभीर विषय पर अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
विज्ञापन

शिक्षक प्रमोद बंसल ने विद्यार्थियों को बताया कि विज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति का आधार है। शिक्षक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि यह दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed