फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Program organized on financial literacy

Jind News: वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यक्रम आयोजित

Sun, 10 Mar 2024 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Program organized on financial literacy
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य हैबतपुर गांव की महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान और कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका रेखा सैनी ने किया। छात्राओं ने महिलाओं को वित्तीय योजना के महत्व और उचित वित्तीय निर्णय लेने के लिए समझाया। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्राओं गुनताश और सुनिधि ने बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, चैक भरने बारे व बैंक में धन जमा करने पर भरने वाले पर प्रपत्र के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्हें साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 25 छात्राओं ने भाग लिया। वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उपासना ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को वित्तीय कल्याण की प्राप्ति के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करने में कामयाब रहा। कार्यक्रम के साथ प्रतिभागियों ने समुदाय में वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने के लिए यात्रा जारी रखने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed