फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Professor made toilet his office

जीवन में आगे बढने के लिए मेहनत, अनुशासन अनिवार्य : रणबीर गंगवा

Tue, 24 May 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Professor made toilet his office
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के सभागार में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्नातकोत्तर के 30 और स्नातक के 120 विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद बृजेंद्र सिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह ने की। कार्यक्रम में इतिहास स्नातकोत्तर एवं कलां, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के स्नातकों को डिग्री बांटी गई। शैक्षणिक स्तर, खेलकूद, एनएसएस, एनसीसी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। हरियाणवी, पंजाबी, स्लो, एकल डांस भी छात्राओं ने प्रस्तुत कर दर्शकाें को मंत्र मुग्ध किया।
विज्ञापन

रणबीर गंगवा ने कहा कि जीवन में लक्ष्य, मेहनत, अनुशासन अनिवार्य है। विद्यार्थी जीवन में ये तीनों चीज नहीं है तो विद्यार्थी आगे नहीं बढ़ सकता है। जिस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा वह क्षेत्र हर मामले में आगे मिलेगा। शिक्षा मनुष्य की जिंदगी को बदल देती है। बिना शिक्षा के जीवन अंधेरे जैसा है। बेटियों को भी बेटों की तरह अभिभावक शिक्षित करें। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हमें समय के साथ चलना होगा। जो समय के साथ नहीं चलेगा वो पीछे रह जाएगा। आज आधुनिक युग है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीवन का ऐसा पल है, जो कभी भूलाया नहीं जा सकता। जिंदगी में कामयाबी का सबसे बड़ा मूल मंत्र जिज्ञासा है। हर विद्यार्थी को हर समय जानने की जिज्ञासा रहने चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य आईएस लाखलान, डॉ. राजेश श्योकंद, नीना शर्मा, डॉ. राजेंद्र, देवव्रत ढांडा, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखां, डॉ. उमेश, हरिओम, ज्योति, सोनिया, मुनिया, पूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
23जेएनडी30 : सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed