फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Professor Dr. Rachna Srivastava presented research paper in Kazakhstan

Jind News: प्रोफेसर डॉ. रचना श्रीवास्तव ने कजाकिस्तान में प्रस्तुत किया शोध पत्र

Wed, 19 Feb 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Professor Dr. Rachna Srivastava presented research paper in Kazakhstan
18जेएनडी25-9वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र दिखाते हुए डॉ. रचना श्रीवास्तव। स्रोत विव - फोटो : purmandal
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रचना श्रीवास्तव ने कजाकिस्तान में हुए 9वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 28 से 31 जनवरी तक कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया और तुरान यूनिवर्सिटी, अल्माटी (कजाकिस्तान) के संयुक्त तत्वावधान में हुई थी। यह सम्मेलन ब्रिजिंग ग्लोबलाइजेशन एंड सस्टेनेबिलिटी चैलेंजेज स्ट्रेटेजीज एंड द वे फॉरवर्ड विषय पर हुआ था। इस दौरान विशेषज्ञों ने डॉ. रचना श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत सस्टेनेबल ग्रोथ थू्र द लेंस ऑफ पंचतत्व ब्रिजिंग इकॉनमी एंड इकोलॉजी विषयक शोध पत्र को सराहा गया। उन्होंने शोध की गहराई, उसकी नवीनता और प्रभावशाली प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शोध भविष्य के शोधार्थियों और नीति-निर्माताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। सम्मेलन के आयोजकों ने उनके अभूतपूर्व योगदान को मान्यता देते हुए विशेष सम्मान से नवाजा। डॉ. रचना ने कहा कि उन्हें गर्व है कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की शिक्षिका, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह न केवल मेरे लिए बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed