फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prof. became the head of Uchana Sahitya Sevi Sangathan. Jagbir Duhan

Jind News: उचाना साहित्य सेवी संगठन के प्रधान बने प्रो. जगबीर दूहन

Tue, 25 Feb 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 25 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prof. became the head of Uchana Sahitya Sevi Sangathan. Jagbir Duhan
24जेएनडी05: साहित्य सेवा संगठन की मीटिंग में पहुंचे गणमान्य लोग। संवाद
उचाना। ब्राह्मण धर्मशाला उचाना में सोमवार को आयोजित बैठक में उचाना साहित्य सेवी संगठन का पुनर्गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान व साहित्यकार रामफल खटकड़ ने की। कार्यक्रम का आरंभ जगदीश पांचाल ने कविता से किया गया। इसमें प्रत्येक मानव को अपने होने का एहसास कराने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर आर्य ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है, समाज में फैली तमाम बुराइयां साहित्य ही पृष्ठ पर उकेरता है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े बदलाव का साहित्य साक्षी होता है। उचाना में साहित्य सेवी संगठन बहुत पुराना है। इसके बैनर तले अनेकों पुस्तकों का विमोचन हो चुका है। सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया। प्रो. जगबीर दूहन को प्रधान, मा. रामप्रसाद को महासचिव, प्रिंसिपल रणबीर को उप-प्रधान, सुनील दत्त आर्य को सह-सचिव, मा. हरिकेश को खजांची, बलवंत रॉय को सहायक, सुरेश चौहान को प्रेस सचिव, शीशपाल शास्त्री, ओमप्रकाश प्राचार्य, माखनलाल लेक्चरर को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। रामपाल खटकड़ को फाउंडर सदस्य तो सलाहकार मंडल में धर्मवीर सिंह आर्य, सूबेर सिंह, गजे सिंह गिल, जय सिंह कटारिया को शामिल किया गया। इस मौके पर मंजीत, रणधीर लोहान, देशराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed